Sat, 10 Oct 2026 | 09:34:23 PM
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण। विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती कवर्धा में मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का चक्काजाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी नागरिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में पहल किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर उनकी सुख, समृद्धि व उन्नति के तमाम सरकारी वादे और दावे गुरुवार को किसान आंदोलन के जरिए जिला मुख्यालय कवर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला सहित पूरे जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क पीपीआर टीकाकरण अभियान जारी मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहे 02 आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार । मवेशियों को बिना चारा-पानी क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 8 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण। विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती कवर्धा में मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का चक्काजाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी नागरिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में पहल किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर उनकी सुख, समृद्धि व उन्नति के तमाम सरकारी वादे और दावे गुरुवार को किसान आंदोलन के जरिए जिला मुख्यालय कवर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला सहित पूरे जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क पीपीआर टीकाकरण अभियान जारी मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहे 02 आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार । मवेशियों को बिना चारा-पानी क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 8 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी
सूचना
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

कवर्धा न्यूज़ -रानी यादव बनीं गांव की सफल महिला व्यवसायी : मजदूरी करने वाली रानी यादव बनीं गांव की सफल महिला व्यवसायी समूह से मिली आर्थिक सहायता और मेहनत ने दिलाई नई पहचान व्यवस

शेयर करें:

मजदूरी करने वाली रानी यादव बनीं गांव की सफल महिला व्यवसायी

समूह से मिली आर्थिक सहायता और मेहनत ने दिलाई नई पहचान

Advertisement

व्यवसाय से बढ़ी आय, अब दूसरी महिलाओं को कर रही प्रेरित

कवर्धा, 01 जून 2026। महिलाएं यदि ठान लें तो अपनी मेहनत से जीवन की दिशा बदल सकती हैं। कभी परिवार का खर्च चलाने के लिए मजदूरी करने वाली रानी यादव आज अपने गांव में आत्मनिर्भर महिला के रूप में पहचान बना चुकी हैं। स्व-सहायता समूह से मिली मदद और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू किया, जिससे उनकी आय में कई गुना बढ़ोतरी हुई। अब वे दूसरी महिलाओं को भी रोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम पंचायत राम्हेपुर की रहने वाली श्रीमती रानी यादव जय मां शारदा स्व-सहायता समूह की सचिव हैं। समूह से जुड़ने से पहले रानी यादव का जीवन काफी कठिनाइयों भरा था। परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें मजदूरी और खेती पर निर्भर रहना पड़ता था। खेती और मजदूरी से सालाना आय लगभग 35 हजार रुपये ही थी, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता था। इसी दौरान रानी यादव जय मां शारदा स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह की बैठकों और प्रशिक्षण के दौरान उन्हें स्वरोजगार और बचत के बारे में जानकारी मिली। समूह के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता भी प्राप्त हुई। रानी यादव को चक्रीय निधि से 5 हजार रुपये, सीआईएफ से 60 हजार रुपये और बैंक ऋण से 1 लाख रुपये की सहायता मिली।

मिली हुई राशि से रानी यादव ने मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने छोटे स्तर पर काम शुरू किया, लेकिन मेहनत और लगन से धीरे-धीरे उनका व्यवसाय बढ़ने लगा। आज रानी यादव की आय पहले से कई गुना बढ़ चुकी है। खेती से लगभग 30 हजार रुपये, मुर्गी पालन व्यवसाय से करीब 1 लाख 60 हजार रुपये और मजदूरी से लगभग 20 हजार रुपये की आय हो रही है। इस तरह अब उनके परिवार की कुल वार्षिक आय लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये तक पहुंच गई है। रानी यादव बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब वे आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे गांव की दूसरी महिलाओं को भी समूह से जुड़कर अपना रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

विज्ञापन
Advertisement

Live

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें