Sat, 10 Oct 2026 | 08:30:24 PM
Loksevak Mirror
Breaking News Exclusive
गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण। विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती कवर्धा में मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का चक्काजाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी नागरिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में पहल किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर उनकी सुख, समृद्धि व उन्नति के तमाम सरकारी वादे और दावे गुरुवार को किसान आंदोलन के जरिए जिला मुख्यालय कवर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला सहित पूरे जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क पीपीआर टीकाकरण अभियान जारी मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहे 02 आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार । मवेशियों को बिना चारा-पानी क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 8 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी गन्ना बोनस में बढ़ोतरी से भोरमदेव कारखाने के 14,961 किसानों को मिलेंगे 24.55 करोड़ रुपए की बोनस राशि महाआरती, भव्य झांकियाँ, रंगारंग गरबा प्रस्तुतियाँ और आकर्षक पुरस्कार होंगे विशेष आकर्षण। विधायक भावना बोहरा करेंगी शुभारंभ, कलेक्टर तुलिका प्रजापति और सांसद संतोष पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी आयोजन की भव्यता महाआरती कवर्धा में मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का चक्काजाम आंदोलन दूसरे दिन भी जारी नागरिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में पहल किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर उनकी सुख, समृद्धि व उन्नति के तमाम सरकारी वादे और दावे गुरुवार को किसान आंदोलन के जरिए जिला मुख्यालय कवर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला सहित पूरे जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क पीपीआर टीकाकरण अभियान जारी मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहे 02 आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार । मवेशियों को बिना चारा-पानी क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर परिवहन कर रहे 8 आरोपियों को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी
सूचना
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

मुंगेली न्यूज़ - गोमती साहू ने जताई खुशी : 125 दिनों के रोजगार से बढ़ी उम्मीदें: विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन बना ग्रामीणों का नया संबल रोजगार अवधि ब

शेयर करें:

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

सफलता की कहानी

Advertisement

125 दिनों के रोजगार से बढ़ी उम्मीदें: विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन बना ग्रामीणों का नया संबल

रोजगार अवधि बढ़ने एवं मजदूरी में वृद्धि से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण, गोमती साहू ने जताई खुशी

मुंगेली, 04 जुलाई 2026// ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार, बेहतर आय और आत्मनिर्भर जीवन का आधार देने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ने गांवों में नई उम्मीद जगाई है। रोजगार की अवधि बढ़ाकर 125 दिन किए जाने और मजदूरी दर में वृद्धि से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। जिले के ग्राम लिम्हा की निवासी श्रीमती गोमती साहू ने इस योजना को ग्रामीण परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बतया। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण परिवारों को वर्ष में केवल 100 दिनों का रोजगार मिलता था, जिससे कई बार आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो जाता था। अब योजना के तहत 125 दिनों के अकुशल श्रम आधारित रोजगार की गारंटी मिलने से परिवार की आय बढ़ेगी और घरेलू खर्चों का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।

गोमती साहू ने कहा कि बढ़ी हुई मजदूरी से बच्चों की शिक्षा, परिवार की दैनिक जरूरतों और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में काफी सुविधा होगी। सबसे बड़ी राहत यह है कि गांव में ही अधिक दिनों तक रोजगार उपलब्ध होने से अब रोजगार की तलाश में बाहर पलायन करने की आवश्यकता भी कम होगी। यह मिशन केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों के समग्र विकास की मजबूत नींव भी रखेगा। योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण और आजीविका से जुड़ी परिसंपत्तियों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थायी मजबूती मिलेगी। गोमती साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय ग्रामीण परिवारों के भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आय में वृद्धि होगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
Advertisement

Live

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

श्री दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता

प्रधान सम्पादक - श्री दिगवेंद्र कुमार गुप्ता

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें