कवर्धा न्यूज़ -अन्य विषय पर हुई विस्तार से चर्चा : 16 वे वित्त योजना पर जिला पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न पंचायत उन्नति सूचकांक सहित अन्य विषय पर हुई
Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jun 8, 2026 / Post views : 103
16 वे वित्त योजना पर जिला पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न
अन्य विषय पर हुई विस्तार से चर्चा
कवर्धा, 08 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र डगनिया में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 4 जून से 5 जून 2026 तक आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जिला पंचायत सदस्यों को 16 वें वित्त के नवीन दिशानिर्देश अंतर्गत पंचायत विकास योजना का निर्माण करना एवं पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0, गुणवत्तापूर्ण जीपीडीपी निर्माण, समर्थ पंचायत पोर्टल के माध्यम से कर अधिरोपण एवं पंचायतों के स्वयं के आय के स्रोत में वृद्धि की गहन समझ एवं तकनीकी पोर्टलों के उपयोग संबंधी जानकारी प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त पंचायतों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए सतत विकास लक्ष्य के अंतर्गत 9 प्रमुख विषयों पर आधारित सत्र आयोजित किया गया जिसमें पंचायतों के माध्यम से लक्ष्यों की प्राप्ति की रणनीतियों पर विमर्श किया गया।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि 16 वे वित्त आयोग अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। ग्रामीण विकास के लिए शासन द्वारा निर्धारित सभी सूचकांकों पर कार्यों की सही पहचान आवश्यक है। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू श्री रामकुमार भट्ट श्रीमती ललिता रूपसिंह धुर्वे श्री राजकुमार मेरावी श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल डॉ.वीरेन्द्र कुमार साहू श्रीमती राजकुमारी राजेन्द्र साहू श्रीमती दीपा पप्पू धुर्वे श्रीमती राजेश्वरी घृतलहरे श्रीमती अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर,उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी डीपीएम श्री जितेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों को उनके उत्तरदायित्वों के प्रभावी निर्वहन हेतु सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन