Logo
Breaking News Exclusive
कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न कबीरधाम में मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, जिले की आठों तहसीलों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर) द्वारा प्रशासनिक आधार पर विभाग के अधिकारियों क गांजा बिक्री की रकम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन सहित कुल 1,35,000/- रुपये का मशरूका पुलिस ने किया जप्त। ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता। कलेक्टर ने खैरबना में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लाट एवं सरोधा जलाशय का किया अवलोकन निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायु 35 पाव अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में इस्तेमाल स्वीप्ट कार सहित कुल 3,04,200/ रुपये को मशरूका पुलिस ने किया जब्त। ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम गुरुओं के सम्मान से गूंजा दनिया खुर्द, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदीबान्ध मे शिक्षक दिवस समारोह सम्पन्न

सूचना

लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा
लोक सेवक मिरर में आपका स्वागत है क्षेत्रिय खबरों के प्रकाशन, समाचार विज्ञापन एवं सवांददाता बनने हेतु संपर्क करें | 👉प्रधान सम्पादक एडिटर - दिगवेन्द्र कुमार गुप्ता
लोक सेवक मिरर अखबार में जो दिखेगा वही छपेगा

मुंगेली न्यूज़-राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सीएमएच : राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सीएमएचओ ने की समीक्षा सभी लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने दिए निर्देश मुंगेली, 2

Chief Editor-Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jun 26, 2026 / Post views : 72

Share:

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सीएमएचओ ने की समीक्षा

सभी लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने दिए निर्देश

मुंगेली, 26 जून 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूरे किए जाएं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग होगी और लक्ष्य पूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ एम.के.राय, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल सलाहकार, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, डाटा प्रबंधक, आरएमए एवं सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे। इस दौरान एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की विशेष समीक्षा करते हुए पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डॉ. साहा ने स्कूलों में छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की प्रभावी काउंसिलिंग कर टीकाकरण अभियान को गति देने पर जोर दिया।

बैठक में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी मुक्त भारत अभियान, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, नियमित एएनसी जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर विशेष निगरानी रखने तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर बल दिया गया। साथ ही "मायका और गोसईया सम्मेलन" विषय पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। आरसीएच 2.0 एवं यू-विन पोर्टल पर सभी गर्भवती महिलाओं की रियल टाइम एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान, जांच, उपचार एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए डायरिया, मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक रोगों की सतत निगरानी, स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता तथा किसी भी बीमारी की सूचना पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डॉ. साहा ने मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, स्रोत नष्ट करने की कार्यवाही तेज करने तथा नियमित सर्वेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, जिला प्रबंधक (डाटा) श्री शैलेन्द्र देवांगन, प्रभारी जिला सलाहकार आरएमएनसीएचएएन डॉ. अखिलेश बंजारे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सुजीत कुमार सिंह// फोटो

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement